Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर ‘राइज़िंग राजस्थान’ में हुए निवेश समझौतों (MOU) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की गई और उन्हें ज़मीनी स्तर पर उतारने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई।

निवेश प्रस्तावों की समीक्षा और क्रियान्वयन की पहल
सीएम भजनलाल शर्मा राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि हर महीने 1000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की जाए ताकि ये प्रोजेक्ट जल्द से जल्द अमल में आ सकें और राजस्थान को एक औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा सके।
निवेश को साकार करने की प्राथमिकता
बैठक के दौरान अधिकारियों को MOU को जल्द से जल्द व्यवहारिक स्तर तक लाने के निर्देश दिए गए। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और नई उद्योग नीति पर तेजी से काम कर रही है ताकि निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे अपने प्रोजेक्ट जल्द शुरू कर सकें।
कंपनियों को हर संभव सहायता के निर्देश
मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि निवेश से जुड़ी सभी अड़चनों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। राजस्थान सरकार का लक्ष्य राज्य को औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसके लिए कंपनियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपने निवेश और उद्योग स्थापित कर सकें।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
