लुधियाना. लुधियाना के फोकल पॉइंट इलाके में एक फैक्ट्री की बहुमंजिला इमारत गिरने से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसा बीते दिन हुआ था, जिसके बाद से बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है।
डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि घटना के समय कुल 29 लोग इमारत में मौजूद थे। इनमें से 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 5 लोगों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की अब भी तलाश जारी है।
डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि इस हादसे के संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है। यह हादसा बीती शाम 6 बजे फोकल पॉइंट के फेज-8 में कोहली डाइंग इंडस्ट्री में हुआ। करीब 25 साल पुरानी इस इमारत में पिलर शिफ्ट करने का काम चल रहा था, तभी अचानक यह बहुमंजिला इमारत ढह गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री में लगभग 29 लोग काम कर रहे थे, जिनमें से करीब 10 लोग मलबे के नीचे दब गए।

कोहली डाइंग फैक्ट्री में धागे रंगने का काम किया जाता है। फैक्ट्री के पिछले हिस्से में लोहे की एंगल से दो मंजिला इमारत के खंभे बनाए जा रहे थे, इसी दौरान अचानक सहारा गिरने से पूरी इमारत ढह गई। आसपास की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है।
- मुंबई में DRI का बड़ा एक्शन, 9.25 करोड़ का प्रतिबंधि चीनी वॉकी-टॉकी जब्त
- पलायन पर लोजपा विधायक का अजीबोगरीब बयान, कहा- बिहार के लोग मजबूरी में नहीं, शौक से जाते हैं दूसरे राज्य
- छोटे शहर से लेकर फिल्मी दुनिया का सफर: संजय दत्त की ‘केडी: द डेविल’ में नजर आएंगे बड़वानी के अमजद कुरैशी, बॉलीवुड-साउथ समेत 30 फिल्में कर चुके हैं
- 48 घंटे में 4 बड़े हमले, एकजुट हो दुनिया…ईरान को लेकर नेतन्याहू की अपील, दुनिया के लिए बताया बड़ा खतरा
- CG Video Viral : 300 रुपए चोरी के आरोप में युवक को तालिबानी सजा! भीड़ ने माता-पिता को भी नहीं बक्शा, FIR दर्ज
