लुधियाना. लुधियाना के फोकल पॉइंट इलाके में एक फैक्ट्री की बहुमंजिला इमारत गिरने से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसा बीते दिन हुआ था, जिसके बाद से बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है।
डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि घटना के समय कुल 29 लोग इमारत में मौजूद थे। इनमें से 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 5 लोगों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की अब भी तलाश जारी है।
डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि इस हादसे के संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है। यह हादसा बीती शाम 6 बजे फोकल पॉइंट के फेज-8 में कोहली डाइंग इंडस्ट्री में हुआ। करीब 25 साल पुरानी इस इमारत में पिलर शिफ्ट करने का काम चल रहा था, तभी अचानक यह बहुमंजिला इमारत ढह गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री में लगभग 29 लोग काम कर रहे थे, जिनमें से करीब 10 लोग मलबे के नीचे दब गए।

कोहली डाइंग फैक्ट्री में धागे रंगने का काम किया जाता है। फैक्ट्री के पिछले हिस्से में लोहे की एंगल से दो मंजिला इमारत के खंभे बनाए जा रहे थे, इसी दौरान अचानक सहारा गिरने से पूरी इमारत ढह गई। आसपास की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है।
- गुड़गांव में युवतियों से अभद्रता के बाद आया फोन और ‘सॉरी’ का मैसेज, जानिए क्या है पूरा मामला
- Bihar Top News Today: MLC चुनाव में RJD की दूसरी जीत, भोजपुरी अभिनेता गिरफ्तार, एक नजर बड़ी खबरों पर
- राष्ट्रपति मुर्मू का हरियाणा दौरा टला: राष्ट्रीय परियोजना के शुभारंभ की नई तारीख को लेकर क्या है जानकारी?
- शिवपुरी में सेंट्रल बैंक में लूट की कोशिश! तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घुसे, CCTV में कैद
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी…
