Rajasthan Income Tax Raid: जयपुर: राजस्थान में आयकर विभाग की छापेमारी लगातार तीसरे दिन भी जारी रही. जयपुर, लालसोट और बहरोड़ में तीन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई में अब तक ₹5.34 करोड़ नकद और ₹10 करोड़ की ज्वैलरी बरामद की गई है. इसके अलावा, दुबई में किए गए भारी निवेश और हवाला कारोबार से जुड़े सुराग भी सामने आए हैं.

26 ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड
आयकर विभाग की टीमें कारपेट, रियल एस्टेट और कार्गो सर्विस से जुड़े कारोबारियों के 26 ठिकानों पर छानबीन कर रही हैं. इस दौरान 10 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है. छापेमारी के दौरान इन कंपनियों के कर्मचारियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि हर डील में 30% कैश लिया जाता था.
दुबई में निवेश और हवाला कारोबार का खुलासा
जांच के दौरान ₹55 करोड़ के निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं, जिनमें हवाला नेटवर्क के जरिए पैसे के लेन-देन के संकेत हैं. आयकर विभाग अब इस निवेश के स्रोत और लेन-देन की गहराई से जांच कर रहा है.
आयकर अधिकारियों को जानकारी मिली है कि जयपुर के 34 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में ब्लैक मनी का निवेश किया गया. जांच में पता चला कि अलग-अलग कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स में ₹36 करोड़ नकद लगाए गए हैं. एक कारोबारी ने 260 कार्गो वाहन होने की बात कबूली, जबकि दस्तावेजों में कम संख्या में वाहन दिखाए गए थे.
300 इन्वेस्टर्स ने किया गुप्त निवेश
हैरानी की बात यह है कि 300 से ज्यादा इन्वेस्टर्स ने जयपुर और दुबई में प्रोजेक्ट्स में निवेश किया, जिनका रिकॉर्ड गुप्त रखा गया. हवाला कारोबार के जरिए नकदी के लेन-देन की जांच भी तेज कर दी गई है. आयकर विभाग इस छापेमारी में मिली संपत्तियों और दस्तावेजों की गहन जांच कर रहा है. संभावना है कि इस कार्रवाई में कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल, इनकम टैक्स अधिकारी बरामद नकदी, ज्वैलरी और दस्तावेजों की पड़ताल में जुटे हुए हैं.
पढ़ें ये खबरें
- 16 March History : बाबर ने राणा सांगा को हराया… सचिन तेंदुलकर का 100वां शतक… मिस्र में 4400 साल पुरानी ममी मिली… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- National Morning News Brief: बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान; बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का दावा निकला फर्जी; CBSE ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नियम सख्त किए; ईरान ने अमेरिका-इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई
- 16 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- MP Morning News: कृषि वर्ष पर महामंथन, सीएम डॉ मोहन होंगे शामिल, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक, कलेक्टर के आदेश की अनदेखी को लेकर Congress सौंपेगी ज्ञापन, सिंधिया ने गुना को दी सौगात, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज
- यूपी वालों जरा संभलकर! गर्मी के बीच 40 जिलों में बरसेंगे मेघ, ओले और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी, जानिए कहां-कहां होगी बारिश
