अमृतसर. पंजाब सरकार नशे और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत इंटरस्टेट नाके लगाए जा रहे हैं और नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
तरनतारन पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शहनाज़ सिंह उर्फ शॉन भिंडर को गिरफ्तार किया है। भिंडर FBI का वांछित अपराधी है और एक ग्लोबल नार्कोटिक्स सिंडिकेट का सदस्य है, जो कोलंबिया से अमेरिका और कनाडा में कोकीन की तस्करी करता था।

अमेरिका में चार साथियों की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई
यह गिरफ्तारी 26 फरवरी 2025 को अमेरिका में उसके चार साथियों की गिरफ्तारी के बाद हुई। जिनकी पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत उर्फ बल, अमृतपाल सिंह उर्फ चीमा, तखदीर सिंह उर्फ रोमी, सरबजीत सिंह उर्फ साबी और फर्नांडो वालाडेरेस उर्फ फ्रैंको के रूप में हुई।
अमेरिकी अधिकारियों ने उसके घरों और वाहनों से 391 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 109 किलोग्राम कोकीन और चार हथियार जब्त किए।
कार्रवाई के बाद शहनाज़ सिंह भारत भाग आया, जहां पंजाब पुलिस ने उसे सफलतापूर्वक ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।
- रायपुर क्राईम : फॉर्महाउस में रईसजादों की नशे की पार्टी! हाथों में हुक्का लिए, कश लगा रही युवतियां, वीडियो वायरल…
- कटनी में चौकी प्रभारी और ग्रामीणों में झड़प: एसपी ने प्रभारी को हटाया, जानें पूरा मामला
- CG Crime : OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर महिला से दो लाख की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को बिहार से धरदबोचा
- शर्मनाक: 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को…
- नुआपड़ा के जंगलों में माओवादी कैंप का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री ज़ब्त

