बाबा बकाला तहसील के चुघे गांव में लंगर में जा रहे वरिंदर सिंह नामक युवक की शाम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार की है।
आरोप है कि वरिंदर सिंह कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम कर रहा था और उसकी कुछ साल पहले मारे जा चुके कुख्यात गैंगस्टर राणा कंदोवालिया के गुर्गों के साथ दुश्मनी थी। इस गैंग के गुर्गों ने ही युवक को गोली मारी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाइक में आए थे गैंस्टर
बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक में आए थे। बाइक में आने वाले लोगों की संख्या करीब छह थी। सभी युवक को आकर अचानक से चारों तरफ से घर लिए और युवक भागने की स्थिति में नहीं था। एक-एक करके सभी ने गोलियां चलानी चालू कर दी। फायरिंग के कारण युवा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लंगर के लिए निकला था। इस दौरान यह घटना हुई है। युवक की लंबे समय से गैंगस्टरों को तलाश थी और वह उसकी रेकी कर रहे थे, जिसे पूरी करने के बाद उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।
- CG-TET 2024 की फाइनल आंसर-की से हटाए गए सवालों को दोबारा शामिल करने की याचिकाएं हाईकोर्ट ने की खारिज
- आज संतकबीरनगर-गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे CM योगी, 754 करोड़ की 202 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
- खून का इंतजाम भी किया, फिर भी नहीं बची जान…; प्रसूता की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप!
- धान खरीदी में 1.31 करोड़ का घोटाला: समिति प्रबंधक दो महीने बाद गिरफ्तार, DM पर लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर ने कहा- एक तो चोरी, ऊपर से सीना जोरी
- इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘मैं सुसाइड करने जा रहा हूं’, 7 मिनट में पहुंची पुलिस ने बचाई युवक की जान


