Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (ACB) ने बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ओसियां में बिजली विभाग के टेक्नीशियन बजरंग दास को ₹14,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बजरंग दास आऊ तहसील के गोरछीय बेरा GSS पर कार्यरत था और कृषि कनेक्शन के बिलों की गणना और समय पर बिल जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

ACB की कार्रवाई: सत्यापन के बाद ट्रैप ऑपरेशन
शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया और फिर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप के दौरान बजरंग दास को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
5 मार्च को भी पकड़ा गया था भ्रष्ट इंजीनियर सुपरवाइजर
इससे पहले 5 मार्च को ओसियां में इंजीनियर सुपरवाइजर ऋषिकेश मीणा और उसके दलाल कैलाश प्रजापत को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बिजली की VCR (विजिटिंग रिपोर्ट) नहीं भरने के एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम ने जाखण में सत्यापन के बाद दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था।
पढ़ें ये खबरें
- सोनीपत पुलिस की बड़ी चूक: बेगुनाह छात्र को मारी गोली, बदमाशों की कार समझ किया हमला
- Sushasan Tihar 2026: प्रदेशभर में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत, CM साय समेत मंत्री-अफसर करेंगे जिलों का दौरा
- बिहार में काल बना आंधी-पानी: अब तक 13 लोगों की मौत, आसमानी खतरा बरकरार
- पंचकूला एनकाउंटर: NIFT के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, कैथल के दो शार्पशूटर गिरफ्तार
- CG Weather Today : भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवा चलने की संभावना
