अमृतसर. लुधियाना में दसवीं कक्षा के तीन छात्रों ने नौवीं कक्षा के एक छात्र को बंधक बनाकर उसकी निर्दयता से पिटाई की। इसके बाद उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला गंभीर होने पर छात्र को देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। पीड़ित छात्र गुरु अर्जुन देव नगर का रहने वाला है। इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
गेम के बहाने बुलाकर किया हमला
पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि तीनों छात्रों ने उनके बेटे को गेम खेलने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस हमले में उसे काफी चोटें आईं, और वह घटना के बाद घबराया हुआ था।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने का आरोप
पीड़ित छात्र के अनुसार, दसवीं के छात्रों ने उस पर आरोप लगाया कि उसने एक फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई और इंस्टाग्राम पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जबकि पीड़ित ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया।

स्कूल प्रशासन से भी होगी शिकायत
पीड़ित परिवार ने बताया कि वे स्कूल प्रशासन से भी संपर्क करेंगे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
- MP TOP NEWS TODAY: मोहन कैबिनेट का फैसला, खंडवा में मालगाड़ी से LPG रिसाव, पाकिस्तान पहुंचा भोपाल का गिद्ध, TI पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, जीतू पटवारी को पुलिस ने रोका, दिग्विजय से मिले पीसीसी चीफ, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Noida Employee Protest: CM योगी के निर्देश पर हाई-पावर कमेटी पहुंची नोएडा, स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की बात, सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश
- Today’s Top News : हनीट्रैप से भांजे ने मामा के बेटे को किया किडनैप, दीवार गिरने से मासूम की मौत, लोक सेवा केंद्र की आड़ में साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा, रेत माफियाओं ने वन अमले पर किया हमला, IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- CG Crime : शातिर महिला गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान में नकली सोना के बदले मांग रही थी असली सोना
- ‘ये किसी धर्म के खिलाफ…’ UCC पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों से अपील
