जालंधर। जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाबू लाभ सिंह नगर में सुबह-सुबह अंधाधुंध गोलियां चली हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे निहंग बाणे में आए और राहुल नाम के युवक पर अचानक गोलियां चलाने लगे। इस घटना में राहुल बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना से राहुल के आसपास रहने वाले लोगो में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस तरह कैसे लगातार गोलियां कोई दाग सकता है।
पुरानी रंजिश है बड़ा कारण
गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम अमरजीत सिंह बताया जा रहा है और उसने राहुल पर करीब 25 गोलियां चलाई थीं। जिसमें राहुल के पेट को गोली लग गई। यह हमला मकसूदां मंडी में नौजवान की हत्या की रंजिश के कारण किया गया है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

कैमरे की हो रही जांच
आपको बता दें कि पुलिस भी घटनस्थल पर पहुंच गई है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।
- विधानसभा मानसून सत्र: अजय चंद्राकर के साथ सुनील सोनी और राजेश मूणत ने प्रश्नकाल में उठाया रायपुर में जल आपूर्ति का मुद्दा…
- BPSC परीक्षा 15 जुलाई से, 6,744 अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें केंद्र और प्रवेश के कड़े नियम
- बड़ा हादसाः नवोदय विद्यालय के 2 छात्र तालाब में डूबे, 1 का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी
- गुप्त नवरात्र : इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, ये होते हैं माता की कृपा के संकेत …
- हाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट, पहलगाम आतंकी हमले में चलेगा ट्रायल, NIA ने चार्जशीट में सईद को हमले का मास्टरमाइंड बताया

