कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश से खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 लोग जयपुर में हादसे का शिकार हो गए है। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 1 महिला सहित कार सवार 5 लोग शामिल है। सभी मृतक जबलपुर के रहने वाले थे। हादसे की खबर से परिजन सहित शहर में शोक की लहर है।
उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद खाटू श्याम के लिए रवाना हुए थे
दरअसल सभी लोग 12 फरवरी को उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद वहां से खाटू श्याम जी जाने के लिए रवाना हुए थे। आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे जयपुर के चाकसू इलाके में ट्रेलर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
धनिया- मिर्ची और हल्दी लूटने मची होड़: लोगों ने विधायक को घेरा तो पुलिस ने संभाला मोर्चा,
मृतकों के नाम पीयूष, राहुल, अनुराग, रेशमा और शानू
मृतकों में पीयूष, राहुल, अनुराग, रेशमा और शानू शामिल है। 5 लोगों की मौत की खबर से परिवार सहित मोहल्ले में शोक की लहर है। हादेस की पूरी जानकारी परिजनों के घटनास्थल पहुंचने पर होगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

