Rajasthan Crime News: जयपुर. डीएसटी ईस्ट ने मंगलवार को ‘प्रीमियम कस्टमरों’ को अफीम की होम डिलीवरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी फागी का रहने वाला रामू जाट है.

रामू हर डिलीवरी पर 20-30 हजार रुपए अतिरिक्त लेता था. हालांकि कम से कम 250 ग्राम अफीम खरीदने पर ही वह होम डिलीवरी करता था. यह कार्रवाई रामनगरिया पुलिस ने की है. रामू जाट तीन साल से यह धंधा कर रहा है. पुलिस का कहना है कि रामू सुबह ऑनलाइन अफीम का ऑर्डर लेता था. फिर चित्तौड़गढ़ के शाहपुरा गांव के देवा गुर्जर से खरीदता था. देवा अफीम केकड़ी तक लाता था. फिर रामू इसे जयपुर में सप्लाई करता था.
आरोपी को पकड़ने के लिए ईस्ट जिला स्पेशल टीम के राजेश में भूमिका अहम रही. डीसीपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी केकड़ी से जयपुर के 150 किमी के बीच अफीम डिलीवरी करता था. इसके प्रीमियम कस्टमरों की लंबी लिस्ट है.
कोड ‘काला’.. कम से कम 6 घंटे पहले ऑर्डर देना जरूरी
अफीम का कोड नेम ‘काला’ था. यूजर फोन पर डिलीवरी लेने के लिए कोड नेम बताता था. काला की डिलीवरी के लिए कम से कम 6 घंटे पहले बताना होता था. एक बार डिलीवरी करने पर 20-30 हजार रुपए लेता था. वह केकड़ी से अफीम 30 हजार में खरीदता और जयपुर में 60 हजार में बेचता था.
पढ़ें ये खबरें
- आस्था का अद्भुत नजाराः श्रद्धालुओं के लिए खुल गया केदारनाथ धाम का कपाट, पहले ही दिन CM धामी और हजारों भक्तों ने किए बाबा के दर्शन
- ट्रंप ने अमेरिका-ईरान युद्ध पर सीजफायर बढ़ाया, इधर तेरहान ने सीजफायर एक्सटेंशन को ठुकराया, बोला- हारने वाले शर्तें नहीं मानेंगे
- CG Morning News : जशपुर से लौटेंगे CM साय, रायपुर में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण-नवीनीकरण शिविर आज से… पढ़ें और भी खबरें
- दिल्ली में पेड़ों की सुरक्षा के लिए रेखा गुप्ता सरकार सख्त, अब शिकायत मिलते ही होगा तुरंत एक्शन
- Patna School News: भीषण गर्मी के बीच पटना में बदला स्कूलों का समय, 24 घंटे में दूसरा आदेश जारी
