Rajasthan Crime News: जयपुर. डीएसटी ईस्ट ने मंगलवार को ‘प्रीमियम कस्टमरों’ को अफीम की होम डिलीवरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी फागी का रहने वाला रामू जाट है.

रामू हर डिलीवरी पर 20-30 हजार रुपए अतिरिक्त लेता था. हालांकि कम से कम 250 ग्राम अफीम खरीदने पर ही वह होम डिलीवरी करता था. यह कार्रवाई रामनगरिया पुलिस ने की है. रामू जाट तीन साल से यह धंधा कर रहा है. पुलिस का कहना है कि रामू सुबह ऑनलाइन अफीम का ऑर्डर लेता था. फिर चित्तौड़गढ़ के शाहपुरा गांव के देवा गुर्जर से खरीदता था. देवा अफीम केकड़ी तक लाता था. फिर रामू इसे जयपुर में सप्लाई करता था.
आरोपी को पकड़ने के लिए ईस्ट जिला स्पेशल टीम के राजेश में भूमिका अहम रही. डीसीपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी केकड़ी से जयपुर के 150 किमी के बीच अफीम डिलीवरी करता था. इसके प्रीमियम कस्टमरों की लंबी लिस्ट है.
कोड ‘काला’.. कम से कम 6 घंटे पहले ऑर्डर देना जरूरी
अफीम का कोड नेम ‘काला’ था. यूजर फोन पर डिलीवरी लेने के लिए कोड नेम बताता था. काला की डिलीवरी के लिए कम से कम 6 घंटे पहले बताना होता था. एक बार डिलीवरी करने पर 20-30 हजार रुपए लेता था. वह केकड़ी से अफीम 30 हजार में खरीदता और जयपुर में 60 हजार में बेचता था.
पढ़ें ये खबरें
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
- यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! कल से महाभर्ती शुरू; चेक करें अपने जिले की तारीख-जरूरी गाइडलाइन्स
- मंडला को विकास की सौगात: 460 करोड़ के 74 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन, तेंदूपत्ता बोनस का हुआ वितरण
