Rajasthan News: पिछले दिनों जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स की धूम देखने को मिली, जहाँ बॉलीवुड के चमकते सितारों ने शिरकत कर इस इवेंट को खास बनाया। लेकिन इस साल का आईफा कई मायनों में खास रहा, क्योंकि अपने 25वें वर्ष में इसने सिर्फ सिनेमा का जश्न ही नहीं मनाया, बल्कि एक खूबसूरत पहल के ज़रिए प्रकृति को भी साथ जोड़ा। इसी कड़ी में, जयपुर में ‘आईफा 25 फॉरएवर ग्रीन गार्डन’ की स्थापना की गई, जो एक हरित विरासत छोड़ने की दिशा में एक अनूठा कदम था।

इस पहल की सबसे खास बात यह रही कि माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को ध्यान में रखते हुए, आईफा ने इस बार बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड्स के विजेताओं की माताओं के सम्मान में पेड़ लगाए। यह सिर्फ हरियाली बढ़ाने की पहल नहीं थी, बल्कि उन माताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक तरीका भी था, जिन्होंने सिनेमा जगत को इतनी शानदार प्रतिभाएँ दी। यह गार्डन आम जनता के लिए भी खोला गया, जहाँ लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरा समय बिता सके और प्रकृति के करीब आ सके।

आईफा के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा, “आईफा सिर्फ फिल्मों का सम्मान करने वाला मंच नहीं है, बल्कि यह संस्कृति और पर्यावरण को सहेजने का एक आंदोलन भी है। रीको के साथ मिलकर, हमने सिनेमा और प्रकृति को एक नई दिशा में जोड़ने की कोशिश की।”
आईफा 25 फॉरएवर ग्रीन गार्डन में सैकड़ों पेड़ लगाए गए हैं, जिससे यह एक हरा-भरा और शांतिपूर्ण स्थान बनकर उभर रहा है। यह सिर्फ एक गार्डन नहीं, बल्कि सिनेमा और प्रकृति के अनोखे संगम की पहचान भी बन रहा है। आईफा ने इस पहल के ज़रिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य तैयार किया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- MP TOP NEWS TODAY: GrainEx India कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन, स्टेट बार काउंसिल का चुनाव कराने के निर्देश, छात्र ने पीएम मोदी से पूछे सवाल, राजस्व मंत्री के बयान का विरोध, नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव का भव्य अभिनंदन, दुल्हन की तरह सजा पटना, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
- धान खरीदी केंद्र में पानी डालकर वजन बढ़ाने का मामला : वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, प्रशासन ने प्रभारी समिति प्रबंधक को किया सस्पेंड, 4 कर्मचारी भी हटाए गए
- अब पाकिस्तान और चीन की खैर नहीं, भारत ने अग्नि-3 मिसाइल का किया सफल परीक्षण ; 3,500 किलोमीटर तक करेगी सटीक मार
- शिक्षक है या शैतान! बेरहम टीचर ने 9 साल के छात्र पर बरसाए 105 डंडे, पैर और शरीर पर जुल्म के निशान


