अरविन्द मिश्रा, बलौदाबाजार. होली के अवसर पर आज रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा ने बलौदाबाजार जिले में पुलिस पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया. इससे शहरवासियों में गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में पेट्रोल मिलने की उम्मीद जगी है. वहीं शहर के अंदर पेट्रोल पंप खुलने से आम नागरिकों को भी फायदा होगा. महिलाओं को भी अब पेट्रोल के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. शहर के अंदर कोतवाली थाना के बगल में ही आसानी से पेट्रोल डीजल उपलब्ध हो सकेगा.



आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस पेट्रोल पंप खुलने से निश्चित ही आम नागरिकों को फायदा होगा. साथ ही विभागीय गाडियां भी अब यहीं से पेट्रोल डीजल लेंगी, जिससे भ्रष्टाचार भी रूकेगा. इसके साथ-साथ लोगों के मन में पेट्रोल डीजल की गुणवत्ता को लेकर जो, संशय रहता था, वह दूर होगा. इस अवसर पर उन्होंने जिला कलेक्टर, एसपी और सभी नागरिकों को बधाई शुभकामनाएं दी.

पुलिस पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर कलेक्टर दीपक सोनी, एस एस पी ज्ञ विजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह, हेम सागर सिदार इंडियन आयल सेल्स मैनेजर सौम्या नागदेव, शिव कमल मिश्रा सहित पुलिस के अधिकारी सहित नागरिक उपस्थित थे.
इन्हें भी पढ़ें:
- ट्रक ने बिजली के खंभे को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोशित ग्रामीणों ने रातभर रोके रखा वाहन, बारिश में भीग गई 5 लाख की खाद, पुलिस ने किया हस्तक्षेप…
- दिल्ली में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: महिला पर पिस्तौल की बट से हमला, सोने का कंगन लूटा, CCTV में कैद वारदात
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: चैत्र नवरात्रि के लिए सज गया मां बम्लेश्वरी का दरबार… खामियां पाए जाने पर 5 अस्पतालों का लायसेंस निरस्त… सेल चेयरमैन के लिए 8 अफसर कतार में… छापामार कार्रवाई में 599 गैस सिलेण्डर जब्त… रेल्वे स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण… चारागाह की जमीन पर मल्टीप्लेक्स का अवैध निर्माण…
- शिक्षा विभाग में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं का मामलाः गुना जिला परियोजना समन्वयक निलंबित
- Gold Silver Rate Today : नवरात्रि के पहले दिन सोना-चांदी सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है दाम ?

