एसआर रघुवंशी, गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के शिक्षा विभाग में गंभीर प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। मामले में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) ऋषि शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संभागायुक्त ने जांच रिपोर्ट और शिकायतों के आधार पर की है।
जांच में वित्तीय गड़बड़ी
सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे ने 6 मार्च को प्रस्ताव भेजा था।। इससे पहले 26 अगस्त 2025 को कलेक्टर ने भी कार्रवाई की अनुशंसा की थी। जांच में वित्तीय गड़बड़ी और चयनात्मक भुगतान के मामले सामने आए। 47 स्कूलों में निर्माण राशि स्वीकृत होने के बावजूद केवल 16 को ही भुगतान किया गया।
कलेक्टर कार्यालय गुना तय
प्रशासनिक नियमों की अनदेखी कर तबादले और आदेश जारी किए गए। निरीक्षण में लापरवाही और बिना सूचना अनुपस्थित रहने की शिकायत भी मिली। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय गुना तय किया गया है।


