Rajasthan News: राजस्थान सरकार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) के अवसर पर मनाए जाने वाले राजस्थान दिवस को इस बार भव्य रूप से मनाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, व्यवस्थाएं और उनकी सफलतापूर्वक क्रियान्विति को लेकर चर्चा की गई।

युवाओं की भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और युवाओं को विशेष रूप से जोड़ने के लिए नई पहल की जाए।
प्रदेशभर में होंगे भव्य आयोजन
राजस्थान दिवस के तहत जयपुर समेत प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, संगीत, प्रदर्शनी और अन्य पारंपरिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पर्यटन, कला एवं संस्कृति, प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार में सम्राट सरकार का शक्ति प्रदर्शन, ध्वनिमत से पास किया फ्लोर टेस्ट, बोले- सत्ता किसी की बपौती नहीं
- Bihar Vidhansabha Session: सम्राट चौधरी ने जीता विश्वास मत, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
- Union Carbide Toxic Waste Case: HC ने 900 मीट्रिक टन राख टॉक्सिसिटी आकलन पेश करने के दिए निर्देश, 22 जून को अगली सुनवाई
- हिसार विवाद: पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को SIT का नोटिस, CIA मामले में मांगा जवाब
- Mango Rabdi Falooda : आम से बनाना है कुछ नया डेजर्ट, तो ट्राय करें “मैंगो रबड़ी फालूदा” …
