शंभू बॉर्डर : पुलिस ने शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे लगभग 100 किसानों को हिरासत में लेकर पटियाला केंद्रीय जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए किसानों में प्रमुख किसान नेता सर्वण सिंह पंधेर, काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़ और सुखजीत सिंह हरदोज़हांडे शामिल हैं।
पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक सिंह के अनुसार शंभू बॉर्डर पर करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौजूद थीं, जिनमें से 100 को हटा दिया गया है। प्रशासन की योजना के मुताबिक, आज शाम तक शेष ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य निर्माण को पूरी तरह हटा दिया जाएगा।
एसएसपी के अनुसार, हरियाणा सरकार भी शंभू बॉर्डर से अपनी ओर की बैरिकेडिंग हटा रही है, जिससे जल्द ही यह इलाका पूरी तरह खाली हो जाएगा और यातायात सामान्य हो सकेगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन की वजह से व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जो अब समाप्त हो जाएंगी।

पुलिस प्रशासन ने शंभू बॉर्डर से जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, एलईडी, पंखे, एसी, कूलर और अन्य सामान को पुराने शंभू थाने के अहाते में रखने का निर्णय लिया है। किसान अपनी संपत्ति का सबूत दिखाकर वहां से अपना सामान ले जा सकेंगे। एसएसपी ने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ कोई टकराव नहीं चाहता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत जारी है।
किसान नेता तेजवीर सिंह के अनुसार, हिरासत में लिए गए किसानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।
- UCC in Rajasthan: मदन राठौड़ ने की राजस्थान में UCC लागू करने की मांग, बोले- अब शरिया कानून से नहीं, संविधान से चलेगा देश
- इंदिरा गांधी की जिसने की हत्या, उसका भतीजा निकला न्यूजीलैंड का बड़ा ड्रग-तस्कर; 22 साल की हुई सजा
- पोल्ट्री फार्म की आड़ में बन रह था ‘मौत का सामान’, ड्रग्स की दुनिया का ‘डॉक्टर’ जमशेद समेत 4 गिरफ्तार, 20 लाख की MD जब्त
- PBKS vs GT, Who is Ashok Sharma: किसान के बेटे का शुभमन गिल ने कराया डेब्यू, 150 kmph की रफ्तार से उखाड़ता है स्टंप, कहलाता है ‘रफ्तार सिंह’
- नक्सलवाद के खात्मे पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने CM साय को दी बधाई, कहा- नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य
