शंभू बॉर्डर : पुलिस ने शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे लगभग 100 किसानों को हिरासत में लेकर पटियाला केंद्रीय जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए किसानों में प्रमुख किसान नेता सर्वण सिंह पंधेर, काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़ और सुखजीत सिंह हरदोज़हांडे शामिल हैं।
पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक सिंह के अनुसार शंभू बॉर्डर पर करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौजूद थीं, जिनमें से 100 को हटा दिया गया है। प्रशासन की योजना के मुताबिक, आज शाम तक शेष ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य निर्माण को पूरी तरह हटा दिया जाएगा।
एसएसपी के अनुसार, हरियाणा सरकार भी शंभू बॉर्डर से अपनी ओर की बैरिकेडिंग हटा रही है, जिससे जल्द ही यह इलाका पूरी तरह खाली हो जाएगा और यातायात सामान्य हो सकेगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन की वजह से व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जो अब समाप्त हो जाएंगी।

पुलिस प्रशासन ने शंभू बॉर्डर से जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, एलईडी, पंखे, एसी, कूलर और अन्य सामान को पुराने शंभू थाने के अहाते में रखने का निर्णय लिया है। किसान अपनी संपत्ति का सबूत दिखाकर वहां से अपना सामान ले जा सकेंगे। एसएसपी ने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ कोई टकराव नहीं चाहता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत जारी है।
किसान नेता तेजवीर सिंह के अनुसार, हिरासत में लिए गए किसानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।
- CM योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, फिल्म की आध्यात्मिक कहानी पर हुई खास चर्चा
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ीं धज्जियां: भोपाल में सीलिंग के नाम पर महज खानापूर्ति, सील तोड़कर दुकानें चला रहे व्यापारी
- नशीले पदार्थों के खिलाफ बिहार सरकार की सख्त कार्रवाई, शैक्षणिक संस्थानों के पास 500 मी. का दायरा ड्रग-फ्री जोन घोषित
- सीहोर में गैस रिसाव से हड़कंप: 4 लोग हुए प्रभावित, मौके पर भेजी गई रेस्क्यू टीम
- अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर IGMMV कैथल में ऑनलाइन डिजाइन प्रतियोगिता, कनाडा-ऑस्ट्रेलिया समेत 147 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर


