Rajasthan News: राजस्थान में 2021 की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की जांच में सामने आया कि झुंझुनूं पुलिस लाइन में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर मोनिका को तब गिरफ्तार किया गया जब वह अपने पदनाम (Designation) को सही से नहीं लिख पाई।

ब्लूटूथ से नकल कर पास हुई थी परीक्षा
SOG की जांच में पता चला कि मोनिका ने ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा में नकल की थी। इसके लिए उसने नकल गिरोह के सरगना पौरव कालेर को 15 लाख रुपये दिए थे। मोनिका को 34वीं रैंक मिली थी। हिंदी विषय में 200 में से 184 अंक, सामान्य ज्ञान में 200 में से 161 अंक प्राप्त किए थे। लेकिन इंटरव्यू में सिर्फ 15 अंक मिले। इसके बावजूद लिखित परीक्षा के उच्च अंक के चलते वह चयनित हो गई।
गिरफ्तारी से बचने के लिए ट्रेनिंग से फरार
पौरव कालेर की गिरफ्तारी के बाद मोनिका पुलिस अकादमी, जयपुर से फरार हो गई। 5 जून 2024 से 2 जुलाई 2024 तक मेडिकल लीव पर रही, लेकिन उसके बाद कोई प्रमाणपत्र नहीं दिया। 11 नवंबर 2024 को पुलिस लाइन झुंझुनूं में आमद दर्ज कराई, लेकिन अपने आवेदन में 13 शब्द गलत लिखे।
SOG की कड़ी कार्रवाई
SOG ने मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है और आगे भी परीक्षा घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा समेत महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
- MP Road Accident: गुना में ऑटो पलटने से महिला मजदूर की गई जान, बैतूल में खाई में गिरी कार… युवती की मौत
- CG News : नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हादसा, खौलता लोहा गिरने से चार कर्मचारी झुलसे, बिना सुरक्षा जैकेट काम कराने का आरोप
- कातिल साला: बेटे की शादी के लिए जीजा-बहन से मांगे पैसे, मना करने पर गला रेतकर दी दर्दनाक मौत
- Sex Racket का भंडाफोड़ : किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस हिरासत में आठ महिलाएं, रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक

