Rajasthan News: राजस्थान में गर्मी के मौसम से पहले बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए डिस्कॉम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा ने जोधपुर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट न आने देने के निर्देश दिए। साथ ही, राजस्व वसूली में तेजी लाने और शत-प्रतिशत मीटरिंग, बिलिंग और वसूली सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश
डिस्कॉम्स चेयरमैन ने कहा कि गर्मी के दौरान बिजली कटौती न हो, इसके लिए फीडर सुधार कार्य समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि पेयजल आपूर्ति भी बाधित न हो, इसके लिए अभी से ठोस योजना तैयार करें। इसके लिए कॉल सेंटर में दर्ज की गई पिछली शिकायतों की समीक्षा कर उनके मूल कारणों को समझकर स्थायी समाधान की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिजली बिल समय पर जमा कराने की पहल
डोगरा ने कहा कि कई उपभोक्ता सिर्फ बिजली काटे जाने के डर से बिल भरते हैं। इस प्रवृत्ति को बदलने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने की जरूरत है, जिससे उपभोक्ता समय पर बिल भुगतान के लिए प्रेरित हों।
आरडीएसएस कार्यों की समीक्षा
बैठक में जोधपुर और बाड़मेर संभाग में Revamped Distribution Sector Scheme (RDSS) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें वेंडर्स भी उपस्थित रहे।
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:
– डिफेक्टिव मीटर की शिकायतों का जल्द समाधान किया जाए।
– बिजली चोरी रोकने के लिए प्राथमिकता से एबी केबल और स्मार्ट मीटरिंग की जाए।
– मीटर घरों के बाहर लगाए जाएं ताकि बिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी हो।
– बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
– सहायक अभियंता कार्यालयों के स्टोर ऑनलाइन किए जाएं और रिकॉर्ड प्रतिदिन अपडेट किया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- बरसात से पहले नगरीय प्रशासन विभाग अलर्ट: जलभराव रोकने और बाढ़ प्रबंधन की व्यापक तैयारी के निर्देश, डिप्टी सीएम साव ने कहा- 31 मई तक पूरी हो नाला-नालियों और ड्रेनेज की सफाई
- ‘BJP राज में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित…’, अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा- मुख्यमंत्री जी खुद नारी विरोधी
- MP STF की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय नेटवर्क ध्वस्त, राजस्थान का मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा गिरफ्तार
- IPL 2026 MI vs CSK: चेन्नई की शानदार जीत, मुंबई को 103 रनों से दी शिकस्त; संजू ने लगाई सेंचुरी, अकील हुसैन ने झटके 4 विकेट
- गुरुकुल में बालक के साथ हैवानियत! कुकर्म के बाद उतारा मौत के घाट, शरीर पर मिले बर्बरता के निशान
