Rajasthan News: होली के त्योहार के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग ने झुंझुनू के बड़ाऊ में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलो दूषित और बदबूदार कलाकंद जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया है। विभाग की टीम ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न मिठाई दुकानों पर सघन सैंपलिंग अभियान चलाया और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

मिठाई दुकानों पर छापेमारी और सैंपलिंग
विभागीय टीम ने निरीक्षण के दौरान कस्बे की प्रमुख दुकानों की जांच की। इस दौरान शिव शक्ति मिष्ठान भंडार से मावा और कलाकंद के नमूने लिए गए, वहीं जोधपुर मावा भंडार से भी कलाकंद और खोया के सैंपल एकत्रित किए गए। टीम को मौके पर भारी मात्रा में ऐसा कलाकंद मिला जिससे दुर्गंध आ रही थी, जिसे तुरंत नष्ट करने के आदेश दिए गए।
एफएसओ महेंद्र मेहनतकश के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई और गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए। विभाग का कहना है कि यह अभियान होली तक लगातार जारी रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- ‘एयर शो के पीछे छिपाया जा रहा सच’: वाराणसी में अजय राय बड़ा बयान, बोले- ट्रामा सेंटर के हाल बेहाल
- CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के गहने बरामद, दो और आरोपी गिरफ्तार
- नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री पर कार्रवाई: नाइट्रोसन-10 टैबलेट के साथ 2 युवकों को पुलिस ने दबोचा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
- 21 अक्टूबर से शुरू होगा पंचक, पांच दिनों तक इन 5 कामों को करने से बचना चाहिए…
