किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल व अन्य को अवैध हिरासत में बताते हुए छुड़ाने की मांग वाली याचिका पर बुधवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। आज इस पर हाईकोर्ट का फैसला आ सकता है। इस बारे में पंजाब सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि डल्लेवाल पुलिस हिरासत में नहीं हैं, वह जब चाहे अस्पताल से घर जा सकते हैं।
किसान आंदोलन के दौरान कई दिग्गज किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था और इस समय ही डल्लेवाल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया था इसके बाद पुलिस ने दवा किया कि उन्हें मेडिकल सेवा देने के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस विषय में किसान नेता गुरमुख सिंह ने याचिका में दावा किया था कि डल्लेवाल को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है। यह किसान आंदोलन दबाने व शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों में डर पैदा करने का प्रयास है। इस पर सरकार ने बताया कि डल्लेवाल ने अपनी इच्छा से पटियाला के अस्पताल में भर्ती होने का विकल्प चुना था। डल्लेवाल जब चाहें अस्पताल से जा सकते हैं।
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन
- CG Crime News : CSR फंड दिलवाने का झांसा देकर NGO कार्यकर्ता से करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 800 मेहमान, 52 डिश, एक प्लेट की कीमत 5000 : लखनऊ के 5 स्टार होटल में होगा कुलदीप यादव का रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल

