पंजाब में नशा तस्करी रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है, इस कड़ी में अमृतसर की ग्रामीण पुलिस ने नशे के दो बड़े ऑपरेशन में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में 4.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 7 तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
नशा को रोकने के लिए पुलिस कई तरह के प्रयास कर रही है। इसमें गांव और शहरों में अलग अलग गुप्तचर है, जो पुलिस की मदद करते हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने पर की है। छापेमारी के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ये पूरा नेटवर्क इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट के साथ जुड़ा हुआ है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशे की खेप की सप्लाई करने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। जांच के दौरान उन्हें यह पता चला कि ये तस्कर अंतराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के साथ जुड़े हुए हैं। इनके तार कई बाकी राज्यों और देशों तक भी फैले हैं।
- पंजाब: AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड खत्म, 24 घंटे चली कार्रवाई
- हरियाणा: राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने ली पद की शपथ, सोनिया गांधी और खड़गे रहे मौजूद
- बेन्द्री पटेल नियुक्ति मामला पलटा, पूर्व आदेश को निरस्त कर फिर से पूरी प्रक्रिया को संपादित करने का दिया निर्देश…
- अगर 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो…फोन पर SP पर भड़क उठीं विधायक पल्लवी पटेल, SP को दे डाली चेतावनी
- नासिक TCS केस: सभी पुरुष आरोपियों का था एक गैंग, टार्गेट बस हिंदू लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न कर धर्म परिवर्तन करना
