पंजाब में नशा तस्करी रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है, इस कड़ी में अमृतसर की ग्रामीण पुलिस ने नशे के दो बड़े ऑपरेशन में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में 4.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 7 तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
नशा को रोकने के लिए पुलिस कई तरह के प्रयास कर रही है। इसमें गांव और शहरों में अलग अलग गुप्तचर है, जो पुलिस की मदद करते हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने पर की है। छापेमारी के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ये पूरा नेटवर्क इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट के साथ जुड़ा हुआ है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशे की खेप की सप्लाई करने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। जांच के दौरान उन्हें यह पता चला कि ये तस्कर अंतराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के साथ जुड़े हुए हैं। इनके तार कई बाकी राज्यों और देशों तक भी फैले हैं।
- जेपी अस्पताल के 3 डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे; 5 महीने से स्टाइपेंड और वेतन न मिलने पर जताया आक्रोश
- राजा भैया के पास कितने हथियार? दशहरे पर 500 लाइसेंसी असलहों की पूजा, बयान से बढ़ी चर्चा
- गेहूं के एमएसपी में बढ़ोतरी के विरोध में जेजेपी का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- बेरोजगारी, अपराध और कर्ज पर कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा सरकार को घेरा
- पुलिस लाईन में शस्त्र पूजा: IPS अंकिता शर्मा ने AK47 से की फायरिंग, देखें वीडियो
