पंजाब 100 योजना के तीसरे सीजन के तहत अब पंजाब की 100 स्टूडेंट्स को मुफ्त कैट (सीएटी) कोचिंग मिलेगी। इस योजना की शुरुआत की है आईआईएम अहमदाबाद की एलुमनाई सोनी गोयल ने, जो इस अवसर को महिलाओं के सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण मानती हैं।
सोनी गोयल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य उन छात्राओं को अवसर प्रदान करना है, जो कैट परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं, लेकिन कोचिंग की कीमतों के कारण पीछे रह जाती हैं।
इस पहल के तहत 29 मार्च तक इच्छुक स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। 30 मार्च को एडमिशन टेस्ट लिया जाएगा और बैच की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी। प्रयास एजुकेशनल सोसायटी के एम आर जिंदल ने इस पहल की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि स्टूडेंट्स www.punjab100.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

इस अवसर पर पिछले दो सीजन की सफल कैंडिडेट्स आरुषि, जोशिता और आकांशा ने भी स्टूडेंट्स को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन कैट कोचिंग की जानकारी की कमी के कारण बहुत सी लड़कियां इस अवसर से वंचित रहती हैं। प्रयास संस्था इस बार भी महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बेहतरीन कदम बढ़ा रही है।
- बड़ी खबर : आत्मसमर्पण नहीं, माओवादियों की जारी रहेगी लड़ाई… खुद को ‘जेनजी नक्सली’ बताकर माड़ डिवीजन की सचिव रणिता ने किया ऐलान
- Raipur Crime News : मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
- Rajasthan News: पहले हुआ मासूम का अपहरण, फिर कार की टक्कर में हुई मौत; खौफनाक मोड़ पर पहुंची पुलिस की जांच
- ‘हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें’, ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने फिर जारी की एडवाइजरी
- लाखों का मादक पदार्थ जलकर खाक: पुलिस ने NDPS एक्ट में अपराधियों से जब्त 560 किलो गांजा और नशीली टैबलेट को किया सुरक्षित नष्ट
