पंजाब यूनिवर्सिटी ने नशा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसके लिए अब कड़े नियम बनाए गए हैं, जिसे नहीं मानने पर छात्रों पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इसके लिए यूनिवर्सिटी ने सूचना जारी कर दी है, जिसके अनुसार पहली बार नशा करते हुए पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना और माता-पिता को सूचना दूसरी बार पकड़े जाने पर हॉस्टल से निष्कासन होगा। यूनिवर्सिटी स्टाफ और बाहरी लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
कैंपस में नशा करते छात्रों को रोकने के लिए कमेटी मनाई जायेगी तो समय समय पर कैम्पस में आने जाने वाले लोग और छात्रों की जांच करेंगे।
यह है नियम
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार है कि कैंपस में कोई भी छात्र बाजार, पार्क, हॉस्टल या विभागों में धूम्रपान करता पाया गया तो उसे पहली बार 500 रुपये जुर्माना देना होगा और उसके माता-पिता को सूचना दी जाएगी। यदि वह दोबारा ऐसा करते पाया गया, तो उसे हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा।
कर्मचारियों के लिए भी कड़े नियम
अच्छी बात यह है कि यह नियम सिर्फ छात्र के लिए नहीं बल्कि कर्मचारियों और आने जाने वाले बाहरी लोगों के लिए भी है। कैंपस में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले यूनिवर्सिटी कर्मचारी भी 500 रुपये के जुर्माने के दायरे में आएंगे। वहीं दोबारा गलती करने पर उनके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।

इसी तरह, बाहरी व्यक्तियों के लिए पहली बार धूम्रपान करने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दोबारा पकड़े जाने पर उनकी कैंपस में एंट्री बैन कर दी जाएगी और वाहन जब्त कर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
- पहले कंधे पर रखा था हाथ अब झुककर छुए पैर…सोशल मीडिया पर वायरल हो रही CM नीतीश और राज्यपाल की यह तस्वीर
- Nifty Historical Jumps : निफ्टी ने रचा इतिहास, ट्रेड डील ने बरसाए 13 लाख करोड़ रुपए, जानिए उछाल की पूरी कहानी …
- यूट्यूबर लीला साहू की पुरानी मांग हुई पूरी: सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी का माहौल, इन्फ्लूएंसर ने प्रदेश के मुखिया, सांसद और मीडिया का किया धन्यवाद
- Korba-Raigarh News Update : नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार… आज गेवरा खदान बंदकर भूविस्थापित करेंगे प्रदर्शन… आंगनबाड़ी केंद्र समय से पहले बंद, एक दिन का कटेगा मानदेय… हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को 4 साल की कैद…
- एमपी सरकार फिर लेगी 5200 करोड़ का कर्ज: 2026 में दूसरी बार ऋण, चालू वित्तीय वर्ष में अब तक ले चुकी हैं इतना Loan


