पंजाब यूनिवर्सिटी ने नशा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसके लिए अब कड़े नियम बनाए गए हैं, जिसे नहीं मानने पर छात्रों पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इसके लिए यूनिवर्सिटी ने सूचना जारी कर दी है, जिसके अनुसार पहली बार नशा करते हुए पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना और माता-पिता को सूचना दूसरी बार पकड़े जाने पर हॉस्टल से निष्कासन होगा। यूनिवर्सिटी स्टाफ और बाहरी लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
कैंपस में नशा करते छात्रों को रोकने के लिए कमेटी मनाई जायेगी तो समय समय पर कैम्पस में आने जाने वाले लोग और छात्रों की जांच करेंगे।
यह है नियम
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार है कि कैंपस में कोई भी छात्र बाजार, पार्क, हॉस्टल या विभागों में धूम्रपान करता पाया गया तो उसे पहली बार 500 रुपये जुर्माना देना होगा और उसके माता-पिता को सूचना दी जाएगी। यदि वह दोबारा ऐसा करते पाया गया, तो उसे हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा।
कर्मचारियों के लिए भी कड़े नियम
अच्छी बात यह है कि यह नियम सिर्फ छात्र के लिए नहीं बल्कि कर्मचारियों और आने जाने वाले बाहरी लोगों के लिए भी है। कैंपस में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले यूनिवर्सिटी कर्मचारी भी 500 रुपये के जुर्माने के दायरे में आएंगे। वहीं दोबारा गलती करने पर उनके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।

इसी तरह, बाहरी व्यक्तियों के लिए पहली बार धूम्रपान करने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दोबारा पकड़े जाने पर उनकी कैंपस में एंट्री बैन कर दी जाएगी और वाहन जब्त कर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
- रावण के साथ 30 फीट का कॉकरोच जला: भड़की AAP ने शिकायत दर्ज कराई, कपिल मिश्रा बोले-दर्द देश की राजनीतिक दीमकों को हो रहा
- जेपी अस्पताल के 3 डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे; 5 महीने से स्टाइपेंड और वेतन न मिलने पर जताया आक्रोश
- राजा भैया के पास कितने हथियार? दशहरे पर 500 लाइसेंसी असलहों की पूजा, बयान से बढ़ी चर्चा
- गेहूं के एमएसपी में बढ़ोतरी के विरोध में जेजेपी का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- बेरोजगारी, अपराध और कर्ज पर कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा सरकार को घेरा

