भुवनेश्वर : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दो और घरेलू गंतव्यों- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर के लिए सीधी उड़ान सेवाएं 30 मार्च (रविवार) से शुरू होंगी।
यहां शहर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) से गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे और पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए दैनिक उड़ान सेवाएं राज्य सरकार की नई गंतव्य नीति के तहत शुरू होंगी।
एयर इंडिया की सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों हवाई मार्गों पर दैनिक उड़ान सेवाएं शुरू करेगी।
शेड्यूल के अनुसार, उड़ान सुबह 9.20 बजे हिंडन से रवाना होगी और 11.45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।

वापसी की यात्रा के दौरान, उड़ान भुवनेश्वर से दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.30 बजे हिंडन पहुंचेगी।
इसी तरह पोर्ट ब्लेयर के लिए फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 10.35 बजे रवाना होगी और वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 12.55 बजे पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट पोर्ट ब्लेयर से दोपहर 1.25 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 3.35 बजे बीपीआईए पर उतरेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 अप्रैल के लिए भुवनेश्वर से गाजियाबाद की यात्रा का हवाई किराया 7,281 रुपये तय किया है। इसी तरह भुवनेश्वर से पोर्ट ब्लेयर की यात्रा का हवाई किराया 7,406 रुपये तय किया गया है।
- UP Weather Today: 20 से अधिक जिलों में बरसेंगे बदरा, आंधी और व्रजपात को लेकर भी अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम…
- मध्य पूर्व तनाव के बीच एनर्जी सप्लाई पर भारतीय नौसेना का पहरा, सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भेजे अतिरिक्त युद्धपोत
- National Morning News Brief: ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर अमेरिका-इजराइल का हमला; फ्लाइट की पसंदीदा सीटों पर एक्स्ट्रा चार्ज खत्म; सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पितृत्व अवकाश पर कानून बनाने कहा; ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खुलवाने अमेरिका ने ईरान पर गिराया 2200 किलो का बम, असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद बोरदोलोई BJP में शामिल
- Chaitra Navratri 2026: मालवा की वैष्णो देवी भादवा माता, अमृत जल से दूर होते हैं लकवा और मिर्गी जैसे रोग, जानें आरोग्य तीर्थ की अनसुनी गाथा
- US इंटेलिजेंस चीफ ने रूस और चीन जैसी बड़ी ताकतों के साथ पाकिस्तान को क्यों रखा? जाने पूरी बात
