Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को पाली से जयपुर के लिए उड़ान भरते समय उनके हेलीकॉप्टर में अचानक हल्का धमाका हुआ और धुआं निकलने लगा। पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित हेलीपैड पर उतार लिया। फिलहाल, हेलीकॉप्टर पाली के कन्या महाविद्यालय के हेलीपैड पर खड़ा है।

पाली दौरे पर थे राज्यपाल
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे अपने दो दिवसीय दौरे के तहत अजमेर से पाली पहुंचे थे। यहां उनका स्वागत कन्या महाविद्यालय के हेलीपैड पर किया गया। इसके बाद उन्होंने जिला परिषद सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
सड़क मार्ग से रवाना हुए राज्यपाल
बैठक के बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से देसूरी तहसील के जुनी खेतलाजी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हो गए। उधर, जब उनका हेलीकॉप्टर पाली से जयपुर के लिए उड़ान भर रहा था, तभी करीब 10 फीट ऊपर जाते ही हल्का धमाका हुआ और धुआं निकलने लगा। पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस हेलीपैड पर उतार दिया।
दिल्ली से आएगी इंजीनियरों की टीम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय राज्यपाल हेलीकॉप्टर में मौजूद नहीं थे। वह पहले ही अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से रवाना हो चुके थे। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए दिल्ली से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई है। फिलहाल हेलीकॉप्टर पाली के कन्या महाविद्यालय के हेलीपैड पर खड़ा है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर रिटायर्ड कर्मचारी को लगाया चूना, सोने की चेन और अंगूठी लेकर ठग हुए फरार
- मोतीहारी में शादी के 2 दिन बाद आशिक संग फरार हुई दुल्हन, परीक्षा का बहाना बनाकर गहना और कैश भी साथ ले गई
- बेल या फिर जेल…शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की जमानत याचिका पर सुनवाई कल, कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें
- मूकबधिर दिव्यांगों के लिए कल लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानिए पूरी डिटेल…
- बड़ी खबर: 44 गांव के किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन, कलेक्टर जमीन पर बैठे… सुन ली पूरी पीड़ा, जीत लिया किसानों का दिल

