Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को पाली से जयपुर के लिए उड़ान भरते समय उनके हेलीकॉप्टर में अचानक हल्का धमाका हुआ और धुआं निकलने लगा। पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित हेलीपैड पर उतार लिया। फिलहाल, हेलीकॉप्टर पाली के कन्या महाविद्यालय के हेलीपैड पर खड़ा है।

पाली दौरे पर थे राज्यपाल
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे अपने दो दिवसीय दौरे के तहत अजमेर से पाली पहुंचे थे। यहां उनका स्वागत कन्या महाविद्यालय के हेलीपैड पर किया गया। इसके बाद उन्होंने जिला परिषद सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
सड़क मार्ग से रवाना हुए राज्यपाल
बैठक के बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से देसूरी तहसील के जुनी खेतलाजी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हो गए। उधर, जब उनका हेलीकॉप्टर पाली से जयपुर के लिए उड़ान भर रहा था, तभी करीब 10 फीट ऊपर जाते ही हल्का धमाका हुआ और धुआं निकलने लगा। पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस हेलीपैड पर उतार दिया।
दिल्ली से आएगी इंजीनियरों की टीम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय राज्यपाल हेलीकॉप्टर में मौजूद नहीं थे। वह पहले ही अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से रवाना हो चुके थे। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए दिल्ली से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई है। फिलहाल हेलीकॉप्टर पाली के कन्या महाविद्यालय के हेलीपैड पर खड़ा है।
पढ़ें ये खबरें
- मोबाइल पर बात करते हुए चला रहा था ड्राइवर? पानीपत में कार की चपेट में आने से ढाई साल के मासूम की मौत
- 50 साल भाजपा में रहे चिरंजीलाल टांक ने क्यों दिया इस्तीफा? जिलाध्यक्ष ने बताई आगे की स्थिति
- ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे 3 दोस्त, तावडू रोड पर 2 की मौत
- नेल पेंट हटाते ही पीले पड़ जाते हैं नाखून ? घर पर अपनाएं ये आसान हैक
- MP में स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़! बस की छत और पीछे लटककर कर रहे सफर, VIDEO वायरल
