कर्नल बाठ पर हुए हमले के बाद अब तक कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हुई है, इसे लेकर उनकी पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने अब नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही पंजाब सरकार पर उन्होंने प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है उन्होंने कहा है कि उन्हें अब तक न्यायालय नहीं मिला है, इससे उनका विश्वास टूटता ही जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री मान पर आरोप लगाया है कि वह अपने वादे से पीछे हट रहे हैं।
कर्नल बाठ की पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने मुख्यमंत्री पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया है। जसविंदर कौर का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल 31 मार्च को शाम तक इस मामले में कोई बड़ी घोषणा करने का वादा किया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई और न ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा उनसे कोई संपर्क किया गया है ।

करनल की पत्नी ने यह भी कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री निवास और मुख्यमंत्री के एसडीओ से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, कई बार मैसेज और फोन किया लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया है और ना ही मैसेज का किसी तरह का जवाब मिला है। इन सभी को देखने के बाद ही लग रहा है कि पुलिस और पंजाब सरकार इस केस को लेकर गंभीर नहीं है।
- ‘…अभी और बदलेंगे चेहरे’, नीतीश के इस्तीफे से पहले कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान, बोले- जनता के साथ हुआ धोखा
- वाह! क्या सीन है… खरगे ने पीएम मोदी से मिलाया हाथ, फिर खिलखिला कर हंस पड़े दोनों नेता, देखें दो विरोधी नेताओं का मजेदार वीडियो
- मुंबई में हाई-प्रोफाइल पार्टी में 2 MBA छात्रों की मौत से सनसनी, 6 गिरफ्तार
- BJP का तमिलनाडु के लिए संकल्प पत्र जारी: महिलाओं को हर महीने ₹2,000 और सालाना 3 LPG सिलेंडर फ्री, महंगाई की भरपाई के लिए हर घर को 10,000 रुपए
- गन्ने की चरखी से कटी थी शख्स की उंगली: पत्नी को फंसाने रची थी झूठी कहानी, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

