कर्नल बाठ पर हुए हमले के बाद अब तक कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हुई है, इसे लेकर उनकी पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने अब नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही पंजाब सरकार पर उन्होंने प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है उन्होंने कहा है कि उन्हें अब तक न्यायालय नहीं मिला है, इससे उनका विश्वास टूटता ही जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री मान पर आरोप लगाया है कि वह अपने वादे से पीछे हट रहे हैं।
कर्नल बाठ की पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने मुख्यमंत्री पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया है। जसविंदर कौर का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल 31 मार्च को शाम तक इस मामले में कोई बड़ी घोषणा करने का वादा किया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई और न ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा उनसे कोई संपर्क किया गया है ।

करनल की पत्नी ने यह भी कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री निवास और मुख्यमंत्री के एसडीओ से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, कई बार मैसेज और फोन किया लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया है और ना ही मैसेज का किसी तरह का जवाब मिला है। इन सभी को देखने के बाद ही लग रहा है कि पुलिस और पंजाब सरकार इस केस को लेकर गंभीर नहीं है।
- पटना में सजेगी सितारों की महफिल, बापू सभागार में IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन
- ₹104 करोड़ बजट और 40 लोकेशन: रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण से निपटने का बनाया खास प्लान
- सड़क पर दौड़ती मौत: अलग-अलग हादसों में 4 की मौत, कहीं खड़ी ट्रक से टकराए बाइक सवार, तो कहीं तेज रफ्तार बस ने मारी ठोकर…
- भारत में लग्जरी कारों का दायरा बढ़ाने की तैयारी, चेन्नई और अहमदाबाद में खुलेंगी फेरारी की नई डीलरशिप
- Chhattisgarh News : दशहरा कार्यक्रमों के दौरान हादसे… कहीं मंच पर गिरा जलता रॉकेट, तो इधर भीड़ में फूटे पटाखे, देखें VIDEO

