पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसमें दो IAS और एक PCS अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। जिसके तहत प्रशासन ने विस्तृत सूची जारी करके जानकारी दी है.
पंजाब सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पंजाब सरकार ने ये आदेश पंजाबी में जारी किए हैं। गौरतलब है कि पहले ऐसे आदेश अंग्रेजी में जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार सरकार ने यह आदेश पंजाबी में जारी किए हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने और सरकारी कामकाज में इसकी प्राथमिकता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
तबादला सूची
परमजीत सिंह, आईएएस (2016 बैच)
नया पद: विशेष सचिव, समाज सुरक्षा विभाग एवं मिशन डाइरेक्टर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास।
वर्तमान पद से हटाया गया: अतिरिक्त उपायुक्त (शहर), जालंधर।
सुरिंदर पाल, आईएएस (2017 बैच)
नया पद: विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग।
वर्तमान पद से हटाया गया: अतिरिक्त उपायुक्त (विकास), अमृतसर।
मंजिल गुप्ता, आईएएस (2020 बैच)
नया पद : उप सचिव, वित्त विभाग।
वर्तमान पद से हटाया गया: उप सचिव, लोक निर्माण विभाग।

पंजाबी भाषा को प्रमोट करने की कोशिश
सरकार ने कहा कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता देने के लिए किए गए हैं।
- इसरो की सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन सर्वेक्षण से बड़ा खुलासा : टाइगर रिजर्व में 106 हेक्टेयर पर अतिक्रमण, 166 आरोपी जाएंगे जेल
- हरियाणा में प्रॉपर्टी क्रय-विक्रय के लिए HSVP का नया पोर्टल शुरू, 19 शहरों के लोग 29 अप्रैल तक यहां कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
- IPL 2026 MI vs CSK: चेन्नई ने मुंबई को 208 रन का दिया टारगेट, संजू सैमसन ने लगाया सीजन का दूसरा शतक, गजनफर-अश्विनी ने झटके 2-2 विकेट
- 91.78% वोटिंग.. बंगाल और तमिलनाडु ने तोड़े वोटिंग के सारे रिकार्ड, CEC ज्ञानेश कुमार बोले- आजाद भारत का ये सबसे ऊंचा ग्राफ
- MP: नगरीय निकाय व पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू, 18 जून को अंतिम प्रकाशन
