पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसमें दो IAS और एक PCS अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। जिसके तहत प्रशासन ने विस्तृत सूची जारी करके जानकारी दी है.
पंजाब सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पंजाब सरकार ने ये आदेश पंजाबी में जारी किए हैं। गौरतलब है कि पहले ऐसे आदेश अंग्रेजी में जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार सरकार ने यह आदेश पंजाबी में जारी किए हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने और सरकारी कामकाज में इसकी प्राथमिकता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
तबादला सूची
परमजीत सिंह, आईएएस (2016 बैच)
नया पद: विशेष सचिव, समाज सुरक्षा विभाग एवं मिशन डाइरेक्टर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास।
वर्तमान पद से हटाया गया: अतिरिक्त उपायुक्त (शहर), जालंधर।
सुरिंदर पाल, आईएएस (2017 बैच)
नया पद: विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग।
वर्तमान पद से हटाया गया: अतिरिक्त उपायुक्त (विकास), अमृतसर।
मंजिल गुप्ता, आईएएस (2020 बैच)
नया पद : उप सचिव, वित्त विभाग।
वर्तमान पद से हटाया गया: उप सचिव, लोक निर्माण विभाग।

पंजाबी भाषा को प्रमोट करने की कोशिश
सरकार ने कहा कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता देने के लिए किए गए हैं।
- बिहार में आज 38 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में ऑरेंज और यलो की चेतावनी
- जीवन सूक्त: विवाद का एक क्षण, क्षरित कर सकता है जीवन- संदीप अखिल
- Bihar Morning News : Gen-Z से सीधे संवाद करेंगे चिराग, जेडीयू की जन सुनवाई, राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 24 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 24 सितंबर महाकाल भस्म आरती: अलौकिक श्रृंगार में दिखा बाबा का दिव्य स्वरूप, यहां करें दर्शन

