जालंधर के नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ कार्रवाई की है उन्हें सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ करने पर नोटिस जारी कर दिया। मेयर वनीत धीर द्वारा दी गई नोटिस के अनुसार अब आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की नगर निगम ऑफिस की बिल्डिंग में आने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। वह बिना अनुमति के निगम की बिल्डिंग में प्रवेश नहीं कर सकते।
जारी हुए नोटिस में यह कहा गया है कि उन्होंने नगर निगम ऑफिस में जाकर सरकारी दस्तावेजों की तस्वीरें खींची हैं और उनके साथ छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की है ऐसे में आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है, जो कि सरासर गलत है। सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

सरकारी रिकॉर्ड के साथ की छेड़छाड़
इस पूरे मामले में अभी आरटीआई एक्टिविस्ट ने इसके ऊपर कोई बयान नहीं दिया है। यह नोटिफिकेशन कल यानी की शुक्रवार को रात में जारी किया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च को बिल्डिंग क्लर्क नितिन शर्मा ने आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि सिमरनजीत सिंह ने ऑफिस में बिना किसी की अनुमति के प्रवेश किया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित कर्मचारी की अनुपस्थिति में रिकॉर्ड फाइलें खोली, तस्वीरें खींची और सरकारी रिकॉर्ड के साथ भी छेड़छाड़ की थी।
- डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का 112वां दिन : अंबेडकर जयंती पर निकाली संविधान रैली को गेट पर ही पुलिस ने रोका, अभ्यर्थियों ने कहा – सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए जारी रहेगा आंदोलन
- ‘कांग्रेस ने बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया…’, आंबेडकर जयंती पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- ये लोग आज घड़ियाले आंशू बहा रहे
- CG News : होर्डिंग लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, गिरकर हुई मौत
- Exclusive: मध्यप्रदेश में RSS की ‘भगवा में हरी महक’; राष्ट्रीय मुस्लिम मंच अल्पसंख्यकों को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ेगा
- किशनगंज SHO के ठिकानों पर EOW का शिकंजा, 6.75 लाख कैश और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

