जालंधर के नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ कार्रवाई की है उन्हें सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ करने पर नोटिस जारी कर दिया। मेयर वनीत धीर द्वारा दी गई नोटिस के अनुसार अब आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की नगर निगम ऑफिस की बिल्डिंग में आने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। वह बिना अनुमति के निगम की बिल्डिंग में प्रवेश नहीं कर सकते।
जारी हुए नोटिस में यह कहा गया है कि उन्होंने नगर निगम ऑफिस में जाकर सरकारी दस्तावेजों की तस्वीरें खींची हैं और उनके साथ छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की है ऐसे में आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है, जो कि सरासर गलत है। सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

सरकारी रिकॉर्ड के साथ की छेड़छाड़
इस पूरे मामले में अभी आरटीआई एक्टिविस्ट ने इसके ऊपर कोई बयान नहीं दिया है। यह नोटिफिकेशन कल यानी की शुक्रवार को रात में जारी किया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च को बिल्डिंग क्लर्क नितिन शर्मा ने आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि सिमरनजीत सिंह ने ऑफिस में बिना किसी की अनुमति के प्रवेश किया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित कर्मचारी की अनुपस्थिति में रिकॉर्ड फाइलें खोली, तस्वीरें खींची और सरकारी रिकॉर्ड के साथ भी छेड़छाड़ की थी।
- गर्भवती महिला की मौत पर फूटा गुस्सा : निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे परिजन, मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम
- दिल्ली पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपी को किया अरेस्ट, पाकिस्तानी ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के इशारों पर कर रहा था काम, अब तक 12 गिरफ्तार
- Women’s T20 World Cup 2026: भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया, श्री चरणी ने झटके 4 विकेट
- भाजपा के धर्म का मतलब धन… अखिलेश यादव ने साधा निशाना, राम की नगरी को लेकर कर दिया बड़ा दावा
- स्मृति पुस्तकालय योजना : राजस्व पटवारी संघ ने दान की प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें, कलेक्टर ने की सराहना

