Rajasthan News: रामनवमी के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राजस्थान के कोटपूतली स्थित बालनाथ आश्रम पहुंचे। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। शाह ने आश्रम में बाबा बालनाथ की समाधि और धूणी पर धोक लगाई और आश्रम में चल रहे रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिया।

अमित शाह ने इस अवसर पर कहा, “मैं बचपन से सार्वजनिक और धार्मिक आयोजनों से जुड़ा रहा हूं, लेकिन समाज को जोड़ने वाला ऐसा आयोजन मैंने पहली बार देखा है। यहां निराश लोगों को नई चेतना मिली है और बेसहारा लोगों को धर्म का सहारा मिला है।”
उन्होंने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की और कहा कि “पिछले वर्ष ही प्रभु श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। मैं बाबा बालनाथ जी की स्मृति को प्रणाम करता हूं और बाबा बस्तीनाथ जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने समाज को जोड़ने का कार्य किया है। मैं यहां भाषण देने नहीं, बल्कि उनका आशीर्वाद लेने आया हूं।”
इसके बाद अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेशनल हाईवे पर स्थित समाधि स्थल पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। धार्मिक महत्व के साथ-साथ इस दौरे को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिन भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भी मनाया गया।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा में बड़ा ऐलान: अब 40% दिव्यांगता वालों को भी रोडवेज में मुफ्त सफर
- Today’s Top News : व्यापारी के घर में गोलीबारी, एक बेटे की मौत-दूसरा घायल, नक्सल प्रभावित इलाकों में ED ने विदेशी फंडिंग का किया खुलासा, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, डिजिटल अरेस्ट ठगी के अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश, बीजेपी सांसद ने दी गंदी गाली!… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- मई-जून में होगा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय उपचुनाव, 1285 पदों के लिए होगा मतदान, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली तैयारी बैठक
- Bihar Top News 24 april 2026: फ्लोर टेस्ट में पास सम्राट सरकार, दरभंगा में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, पुल से कूदी युवती
- हरियाणा में बिजली अधिकारियों पर सख्ती, बिना अनुमति ऑफिस छोड़ने पर रोक
