Rajasthan News: रामनवमी के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राजस्थान के कोटपूतली स्थित बालनाथ आश्रम पहुंचे। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। शाह ने आश्रम में बाबा बालनाथ की समाधि और धूणी पर धोक लगाई और आश्रम में चल रहे रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिया।

अमित शाह ने इस अवसर पर कहा, “मैं बचपन से सार्वजनिक और धार्मिक आयोजनों से जुड़ा रहा हूं, लेकिन समाज को जोड़ने वाला ऐसा आयोजन मैंने पहली बार देखा है। यहां निराश लोगों को नई चेतना मिली है और बेसहारा लोगों को धर्म का सहारा मिला है।”
उन्होंने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की और कहा कि “पिछले वर्ष ही प्रभु श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। मैं बाबा बालनाथ जी की स्मृति को प्रणाम करता हूं और बाबा बस्तीनाथ जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने समाज को जोड़ने का कार्य किया है। मैं यहां भाषण देने नहीं, बल्कि उनका आशीर्वाद लेने आया हूं।”
इसके बाद अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेशनल हाईवे पर स्थित समाधि स्थल पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। धार्मिक महत्व के साथ-साथ इस दौरे को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिन भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भी मनाया गया।
पढ़ें ये खबरें
- UP Holiday Alert: वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर
- Jamia Protest: जामिया में 14 दिन से छात्रों की भूख हड़ताल, स्टूडेंट यूनियन बहाली की मांग तेज
- पाकिस्तान से मिले न्योते पर मुख्यमंत्री मान ने कसा तंज, कहा- यूरोप की तरफ भी नहीं जाने देते, तो वहां कैसे जाने देंगे?
- पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब सीमा पर भेजी गई हेरोइन, अटारी क्षेत्र से हुई जप्त…
- छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बार रूम की घोषणा, GST सुविधाओं के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
