बड़े विरोध के बाद अब अमृतसर में होने वाली गे-परेड स्थगित हो गई है। यह परेड सिख जत्थेबंदियों की ओर से किए गए विरोध के बाद कैंसिल हुई है। इसकी जानकारी खुद आयोजकों ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि उनके सदस्यों की सुरक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
किसी की भावनाओं को नहीं पहुंचाना चाहते ठेस
इस परेड को आयोजित करने वाले आयोजकों ने यह खुलासा किया है कि वह इस परेड को कैंसिल कर रहे हैं। एक लैटर जारी कर उन्होंने लिखा कि – ‘रिधम चड्ढा और मैं रमित सेठ प्राइड परेड अमृतसर के आयोजक हैं। हम एक छात्र संगठन हैं और LGBTQIA समुदाय को जोड़ने और उनका उत्थान करने के लिए 2019 से लेकर अमृतसर में शांतिपूर्ण परेड का आयोजन कर रहे हैं। खासतौर पर शहर में ट्रांसजेंडर लोगों और उनके अधिकारों पर हम अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने पहले भी मार्गदर्शन परामर्श और नौकरी के अवसरों के साथ कई लोगों का समर्थन भी किया है और इसके लिए हमें हर जगह पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

इस साल विरोध के चलते हमें यह बताना पड़ रहा है कि प्राइड अमृतसर जो कि 27 अप्रैल 2025 को रोज गार्डन में होने वाली थी उसको हम रद्द कर रहे हैं। हमारा इरादा किसी भी धार्मिक या फिर राजनीतिक समूह की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है। हमारे लोगों की सुरक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है और इसको सुरक्षित रखने के लिए हम कदम भी उठा रहे।
- डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का 112वां दिन : अंबेडकर जयंती पर निकाली संविधान रैली को गेट पर ही पुलिस ने रोका, अभ्यर्थियों ने कहा – सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए जारी रहेगा आंदोलन
- ‘कांग्रेस ने बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया…’, आंबेडकर जयंती पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- ये लोग आज घड़ियाले आंशू बहा रहे
- CG News : होर्डिंग लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, गिरकर हुई मौत
- Exclusive: मध्यप्रदेश में RSS की ‘भगवा में हरी महक’; राष्ट्रीय मुस्लिम मंच अल्पसंख्यकों को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ेगा
- किशनगंज SHO के ठिकानों पर EOW का शिकंजा, 6.75 लाख कैश और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा
