गुरदासपुर। बीसीए की छात्रा के साथ पास्टर द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में गुरदासपुर पुलिस ने अब जा कर सफलता हासिल की है। यह केस दो साल से लटका हुआ था, जिसमें अब जिला पुलिस ने डीएसपी अमोलक सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम बनाने के साथ ही मोहाली टेक्निकल टीम की सहायता भी ली है।
टीम वर्क के परिणाम स्वरूप पुलिस ने आरोपी पास्टर जश्न गिल के भाई प्रेम मसीह को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है, इस मामले में उसे भी शामिल किया जा रहा है, जबकि आरोपित पास्टर के कुछ रिश्तेदारों को भी राउंडअप कर लिया गया है।
सोमवार को एसएसपी गुरदासपुर दफ्तर पहुंचे मृतका के पिता ने एसपी (डी) बलविंदर सिंह के साथ मुलाकात करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने पुलिस को उक्त मामले में लड़की का गर्भपात करने वाली नर्स को भी मामले में शामिल करने की मांग की है।

इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को जश्न गिल के जम्मू में होने के पुख्ता वीडियो व अन्य सबूत उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपित के कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। अब उन्हें उम्मीद बंधी है कि पुलिस आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर इंसाफ दिलाएगी।
- National Morning News Brief: बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का परचम; बंगाल चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट आई, ममता की दोनों सीटों पर लड़ेंगे सुवेंदु; ‘पूर्ण राज्य का दर्जा’ की मांग को लेकर लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन; बेंजामिन नेतन्याहू के Video को Grok ने बताया डीपफेक
- MP Morning News: उज्जैन दौरे पर मुख्यमंत्री, मोहन कैबिनेट की बैठक, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बड़ी मीटिंग, रीवा से रायपुर हवाई सेवा-पहली फ्लाइट से CG जाएंगे डिप्टी सीएम, राजधानी की 82 शराब दुकानों का टेंडर आज
- फिर हाल होगा बेहाल! बारिश के बाद अब फिर चढ़ेगा पारा, जानिए किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…
- 17 March History : साइना नेहवाल का जन्म… श्रीलंका ने जीता वर्ल्ड कप… पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- होर्मुज स्ट्रेट में वॉरशिप तैनाती पर ट्रंप को लगा झटका, चीन से लेकर जर्मनी-जापान तक का जवाब मिल गया

