पंजाब के मोगा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन किसी की जान नहीं बचाई जा सकी। सूत्रों के अनुसार, मृतकों में से एक युवक की शादी 13 अप्रैल को होने वाली थी।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह हादसा रात करीब 2:30 बजे मोगा के पास स्थित बोड़े गांव के नजदीक हुआ।

स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार को सीधा किया और अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान हरप्रीत सिंह और परविंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक राणियां गांव के रहने वाले थे। तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। तीनों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
स्थानीय थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे उन्हें हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। तीनों शवों को मोगा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
- Today’s Top News : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, कार-बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, नकली दवा रैकेट का पर्दाफाश, सप्लायर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, News24 MP-CG और Lalluram.com के दफ्तर पहुंचे CM साय, हाईकोर्ट ने सरकार की आपराधिक अपील को किया खारिज… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Bihar Top News 14 april 2026: बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, नाबालिग लड़की से गैंगरेप, कैबिनेट मीटिंग में रो पड़े मंत्री, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- सागर में मासूम से दरिंदगी: अबोध बालिका को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
- डिजिटल जनगणना 2026: 1 मई से शुरू होगा डेटा संग्रह, अपनी जानकारी की गोपनीयता को लेकर रहें निश्चिंत
- योगी सरकार का बड़ा फैसला! श्रमिक आंदोलन के बाद बढ़ाई न्यूनतम अंतरिम मजदूरी, 10 तारीख से पहले आ जाएंगे पैसे

