जालंधर में भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक हुआ है। इससे काफी नुकसान हुआ है लेकिन राहत की बात यह है कि किसी को जान का खतरा नहीं हुआ है। घर में सभी लोग सुरक्षित है लेकिन घर को काफी छती पहुंची है।
मनोरजंन कालिया ने कहा कि उनके घर पर जब देर रात 1.30 बजे घर के बरामदे में धमाका हुआ तो उन्हें लगा कि शायद ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से धमाका हुआ है, लेकिन जब उन्हें लोगों ने बताया कि ग्रेनेड अटैक हुआ है तो देखा कि धमाके से घर का दरवाजा टूट गया और गाड़ी डैमेज हो गई।
घर में जब धमाके की आवाज आई तो सभी लोग डर गए और भगाने लगे इस दौरान ट्रांसफार्मर में कुछ भी नहीं था बल्कि उनके बरामदे में ग्रेनेड फेंकने के अवशेष पड़े हुए थे इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तुरंत पुलिस को देगी गई और फॉरेंसिक टीम उनके घर पर पहुंच गई। कलिया का घर थाने से महज 150 मीटर दूरी पर हुई है। कालिया ने कहा कि पहले उनके घर के पास पीसीआर की टीम तैनात रहती थी, लेकिन अब हटा दी गई है।

यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है किसी भी गिरोह न हमले की जिम्मेदारी अभी नहीं ली है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, एसपी-2 सुखविंदर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और भाजपा नेता घटना स्थल पर पहुंचे। फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। हमलावर ई रिक्शा पर आए थे। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
- इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: सीएम डॉ. मोहन का फोकस शहरों के भविष्य पर, जानें कैसे बदलेगी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की तस्वीर
- इलिनॉय में मंदिर पर हमले की साजिश की US सांसदों ने कड़ी निंदा की, अमेरिकी न्याय विभाग और FBI को लिखा पत्र
- खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: पिकअप से 200 किलो संदिग्ध पनीर बरामद
- तिरंगा लहराने पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कई FIR दर्ज
- Bihar MLC Election: जन सुराज के प्रचार सामान के साथ नोटों के बंडल वायरल, BJP नेता ने लगाए गंभीर आरोप
