जालंधर में भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक हुआ है। इससे काफी नुकसान हुआ है लेकिन राहत की बात यह है कि किसी को जान का खतरा नहीं हुआ है। घर में सभी लोग सुरक्षित है लेकिन घर को काफी छती पहुंची है।
मनोरजंन कालिया ने कहा कि उनके घर पर जब देर रात 1.30 बजे घर के बरामदे में धमाका हुआ तो उन्हें लगा कि शायद ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से धमाका हुआ है, लेकिन जब उन्हें लोगों ने बताया कि ग्रेनेड अटैक हुआ है तो देखा कि धमाके से घर का दरवाजा टूट गया और गाड़ी डैमेज हो गई।
घर में जब धमाके की आवाज आई तो सभी लोग डर गए और भगाने लगे इस दौरान ट्रांसफार्मर में कुछ भी नहीं था बल्कि उनके बरामदे में ग्रेनेड फेंकने के अवशेष पड़े हुए थे इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तुरंत पुलिस को देगी गई और फॉरेंसिक टीम उनके घर पर पहुंच गई। कलिया का घर थाने से महज 150 मीटर दूरी पर हुई है। कालिया ने कहा कि पहले उनके घर के पास पीसीआर की टीम तैनात रहती थी, लेकिन अब हटा दी गई है।

यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है किसी भी गिरोह न हमले की जिम्मेदारी अभी नहीं ली है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, एसपी-2 सुखविंदर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और भाजपा नेता घटना स्थल पर पहुंचे। फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। हमलावर ई रिक्शा पर आए थे। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
- US Stock Market Crash: AI रेगुलेशन के डर से अमेरिकी बाजार में कोहराम, निवेशकों के 270 लाख करोड़ स्वाहा; भारतीय बाजार पर भी दिखेगा असर
- MP Assembly Winter Session: दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शीतकालीन सत्र की संभावना, इन संशोधन विधेयकों पर रहेगी नजर
- कृषक उन्नति योजना खरीफ 2026 : मुख्य सचिव ने ली बैठक, कहा – अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल
- चलती बस के नीचे से उठा धुआं और मच गई अफरा-तफरी! पुलिस और दमकल ने पाया काबू
- मोगा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा का बड़ा आरोप, बोलीं- भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाने के लिए हुई ED की रेड
