मोहाली। पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोहाली से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के लिए काम करने वाले दो अपराधियों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान जश्न संधू और गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। जश्न संधू 2023 में राजस्थान के गंगानगर में हुए हत्याकांड में शामिल था। पुलिस लगातार तभी से इसका पीछा कर रही थी, लेकिन वह विदेश में जा छिपा था।
जानकारी के अनुसार दोनों शातिरों ने कई कड़े काम किए है, जो लारेस के इशारे पर हुए हैं। पकड़ने के वक्त बदमाशों के पास से पुलिस ने .32 बोर की कैलिबर पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बारे में इंटरनेट मीडिया के जरिए जानकारी दी है। डीजीपी ने बताया है कि यह दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के लिए काम करते थे।

यह उनके कहने पर पंजाब के साथ-साथ दूसरे अन्य प्रदेशों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। यह दोनों आरोपित टारगेट किलिंग की वारदातों में शामिल है। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि मोहाली में और पंजाब में उनकी मदद करने वाला और कौन है।
- चोरी के शक में तालिबानी सजा : युवक का मुंडन कराया, फिर जूता-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया, देखें VIDEO…
- Rajasthan DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 60% DA बढ़ा , देखें पूरी डिटेल
- Buxar Job Alert: 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा धारकों तक के लिए मौका, बक्सर में इस दिन लग रहा है रोजगार मेला
- हरियाणा में नौकरियों की बहार और करोड़ों का बजट: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने युवाओं और ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात
- MI vs CSK: हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे चेन्नई के खिलाड़ी, जानिए इसके पीछे की वजह

