मोहाली। पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोहाली से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के लिए काम करने वाले दो अपराधियों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान जश्न संधू और गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। जश्न संधू 2023 में राजस्थान के गंगानगर में हुए हत्याकांड में शामिल था। पुलिस लगातार तभी से इसका पीछा कर रही थी, लेकिन वह विदेश में जा छिपा था।
जानकारी के अनुसार दोनों शातिरों ने कई कड़े काम किए है, जो लारेस के इशारे पर हुए हैं। पकड़ने के वक्त बदमाशों के पास से पुलिस ने .32 बोर की कैलिबर पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बारे में इंटरनेट मीडिया के जरिए जानकारी दी है। डीजीपी ने बताया है कि यह दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के लिए काम करते थे।

यह उनके कहने पर पंजाब के साथ-साथ दूसरे अन्य प्रदेशों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। यह दोनों आरोपित टारगेट किलिंग की वारदातों में शामिल है। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि मोहाली में और पंजाब में उनकी मदद करने वाला और कौन है।
- कलयुगी बेटे की हैवानियत: गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत के घाट, पहुंचा सलाखों के पीछे
- जयपुर में घर बनाने का सपना होगा पूरा; JDA ला रहा है 2 नई आवासीय कॉलोनियां, जानिए रेरा का पेंच सुलझने के बाद कहां मिलेंगे प्लॉट?
- CM रेखा गुप्ता को बड़ी राहत, FIR दर्ज कराने की मांग खारिज; जानें पूरा मामला
- ‘नेपाल-बांग्लादेश से भी बदतर होंगे हालात’, इरफान अंसारी के बयान पर बवाल, भाजपा ने राहुल को घेरा
- 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, तैयारियों के लिए 11 को आएंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी

