लुधियाना। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के 134वें जन्मदिवस के मौके पर हलका आत्मनगर से विधायक कुलवंत सिंह अलग ही अवतार में नजर आए।
हाथ में राइफल लेकर मॉडल टाउन स्थित आंबेडकर नगर में बाबा साहेब की प्रतिमा को नमन करने पहुंचे, इसका कारण आतंकी पन्नू था। विधायक ने पन्नू को बंदूक दिखाकर बाबा साहेब की प्रतिमाओं को खंडित करने के बयान पर ललकारा। इस दौरान विधायक का यह रूप देख कर हर कोई स्तब्ध रह गया।
विधायक ने कहा कि यदि हिम्मत है तो पन्नू उनके सामने आकर प्रतिमा को हाथ लगाकर दिखाए। बाबा साहेब की प्रतिमा को किसी कीमत पर किसी को हाथ नहीं लगाने देंगे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान के चलते आज स्वतंत्रा का आनंद ले रहे है। उन्होंने हम सभी को हक दिलाए है। ऐसे में हर नागरिक का हक है कि उनकी प्रतिमा की सुरक्षा करें। मैं खुद बाबा दीप सिंह का बेटा हूं ऐसे में मेरा फर्ज है कि बाबा साहेब की प्रतिमा की रक्षा करना।
- Bihar Morning News : युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की होगी समीक्षा, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- CG Bird Flu : एम्स से विशेषज्ञों की टीम पहुंची बिलासपुर, 10 किमी तक के गांवों में होगी जांच, रोकथाम उपायों की करेगी समीक्षा
- देखिए स्वास्थ्य मंत्री जी… लोरमी मातृ-शिशु अस्पताल की लापरवाही, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, देखें VIDEO
- कलेक्टर का व्हाट्सएप हैक, हैकर ने फोन से अफसरों को भेजे ऐसे मैसेज, मचा हड़कंप
- ‘BJP खाली सिलेण्डर तो दे सकती है लेकिन…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएगी

