लुधियाना। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के 134वें जन्मदिवस के मौके पर हलका आत्मनगर से विधायक कुलवंत सिंह अलग ही अवतार में नजर आए।
हाथ में राइफल लेकर मॉडल टाउन स्थित आंबेडकर नगर में बाबा साहेब की प्रतिमा को नमन करने पहुंचे, इसका कारण आतंकी पन्नू था। विधायक ने पन्नू को बंदूक दिखाकर बाबा साहेब की प्रतिमाओं को खंडित करने के बयान पर ललकारा। इस दौरान विधायक का यह रूप देख कर हर कोई स्तब्ध रह गया।
विधायक ने कहा कि यदि हिम्मत है तो पन्नू उनके सामने आकर प्रतिमा को हाथ लगाकर दिखाए। बाबा साहेब की प्रतिमा को किसी कीमत पर किसी को हाथ नहीं लगाने देंगे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान के चलते आज स्वतंत्रा का आनंद ले रहे है। उन्होंने हम सभी को हक दिलाए है। ऐसे में हर नागरिक का हक है कि उनकी प्रतिमा की सुरक्षा करें। मैं खुद बाबा दीप सिंह का बेटा हूं ऐसे में मेरा फर्ज है कि बाबा साहेब की प्रतिमा की रक्षा करना।
- पॉवरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Poco X8s, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरे से है लैस
- बीच सड़क फिल्मी ड्रामा: पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर की बेल्ट से ताबड़तोड़ पिटाई; वीडियो वायरल
- कंट्रोल सेंटर के पास मोबाइल दुकान का शटर तोड़ 40 लाख की चोरी, दर्जनों आईफोन गायब
- Jharkhand Politics: मिशन 2029 पर BJP का फोकस, 23 अक्टूबर को रांची आएंगे नितिन नबीन, कार्यसमिति की बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति
- दिवाली पर मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

