कुरुक्षेत्र, नवोदित. कुरुक्षेत्र में दिल्ली-अमृतसर रेलवे ट्रैक पर रविवार को रेत-बजरी के कारोबारी ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र के पास हुई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक को क्लियर करवाकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान पिहोवा के मॉडल टाउन के रहने वाले 37 वर्षीय चिराग ग्रोवर के रूप में हुई है। चिराग पिहोवा और झांसा रोड कुरुक्षेत्र में रेत-बजरी का कारोबार करता था।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चिराग स्कूटी पर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा था। उसने सेक्टर-13 के रेलवे स्टैंड पर अपनी स्कूटी को खड़ी किया। मोबाइल फेंककर पटरी पर लेटा GRP के मुताबिक, इसी दौरान चिराग रेलवे स्टेशन पर आ गया। यहां उसने अपना मोबाइल रेलवे ट्रैक की तरफ फेंक दिया। कुछ ही देर बाद चिराग पटरी पर लेट गया।
इस पटरी अंबाला की ओर से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन आ गई। इस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गर्दन और बाजू कटी ट्रेन से चिराग की गर्दन और बाजू कटकर अलग हो गई। गर्दन ट्रेन की चपेट में आते ही उसके सिर बुरी तरह से कुचला गया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर रही मामले की जांच उधर, GRP कुरुक्षेत्र थाना में तैनात जांच अधिकारी HC अंजु बाला ने बताया कि सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को समेट कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अभी मृतक के घरवालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- खाना को लेकर पत्नी से विवाद: पति ने कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर अगले दिन लगाई फांसी, वारदात से मची सनसनी
- Morning News Brief: महंगी हुई ‘चीनी की मिठास’, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मेटा पर केस
- UP में कैब कंपनियों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा, नए नियम लागू, किराया बढ़ाने की सीमा तय
- नपं कर्मचारियों में विवाद : ट्रैक्टर चालक ने सफाईकर्मियों पर टंगिया से किया वार, गंभीर घायल
- ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: नाना पटवारी मामले में निकला दुबई कनेक्शन, 3 और आरोपी गिरफ्तार

