मोगा. पंजाब रोडवेज मोगा डिपो की वर्कशॉप में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां रखे पुराने टायरों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में पंजाब रोडवेज डिपो के कर्मचारियों की लापरवाही का मामला भी सामने आया है, क्योंकि खराब टायर बिजली की तारों के पास रखे गए थे। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पंजाब रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर आग ने विकराल रूप ले लिया था। तीन पानी की गाड़ियों की मदद से लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि टायरों के पास से बिजली की तारें गुजर रही थीं, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट से आग भड़की। गनीमत रही कि वर्कशॉप के पास पेट्रोल पंप और खड़ी बसों के बावजूद कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
पंजाब रोडवेज यूनियन के राज्य महासचिव गुरजंट सिंह ने बताया कि उन्हें वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं। उन्होंने कहा कि पुराने टायरों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। ये टायर इसलिए रखे थे, क्योंकि उनकी नीलामी नहीं हो सकी थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही टायरों को हटा दिया जाएगा।

घटना ने डिपो प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुराने टायरों को बिजली की तारों के पास रखने को गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
- भागलपुर में अवैध खनन और पासिंग गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की रेकी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, नकद और गाड़ियां बरामद
- MP के 126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता खत्मः मुफ्त इलाज बद होने से बढ़ेगी परेशानी, 4 शहरों में 398 में से 126 अस्पताल प्रभावित
- PM Modi in Kerala: केरल की चुनावी सभा में PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कटौती
- खंडवा में जमीन विवाद को लेकर FIR: कॉलोनाइजर अभय जैन के पिता-बेटे और निखिल देवारे पर केस दर्ज, सिटी मजिस्ट्रेट के फैसले के बावजूद कब्जा करने की कोशिश
- IPL 2026, Orange Cap & Purple Cap: 19वें सीजन में भौकाल काट रहे यह खिलाड़ी, देखिए टॉप 5 बैटर और टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट

