मोगा. पंजाब रोडवेज मोगा डिपो की वर्कशॉप में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां रखे पुराने टायरों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में पंजाब रोडवेज डिपो के कर्मचारियों की लापरवाही का मामला भी सामने आया है, क्योंकि खराब टायर बिजली की तारों के पास रखे गए थे। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पंजाब रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर आग ने विकराल रूप ले लिया था। तीन पानी की गाड़ियों की मदद से लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि टायरों के पास से बिजली की तारें गुजर रही थीं, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट से आग भड़की। गनीमत रही कि वर्कशॉप के पास पेट्रोल पंप और खड़ी बसों के बावजूद कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
पंजाब रोडवेज यूनियन के राज्य महासचिव गुरजंट सिंह ने बताया कि उन्हें वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं। उन्होंने कहा कि पुराने टायरों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। ये टायर इसलिए रखे थे, क्योंकि उनकी नीलामी नहीं हो सकी थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही टायरों को हटा दिया जाएगा।

घटना ने डिपो प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुराने टायरों को बिजली की तारों के पास रखने को गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
- US के इडाहो में रेस्टोरेंट के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी, हमलावर समेत 3 लोगों की मौत; 2 घायल
- Delhi News Brief: सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया दिल्ली लक्ष्मी योजना; दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट; फ्री बस यात्रा पर रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
- CG Weather Today: फ्रेंडशिप डे का मजा किरकिरा कर सकती है बारिश, रायपुर समेत कई शहरों में अलर्ट जारी
- हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर! 150 नए इंटरनेशनल स्टैंडर्ड स्कूल बनेंगे, 719 उत्कृष्ट विद्यालय होंगे हाईटेक
- UP Weather Update : फिर सक्रिय हुआ मानसून, रविवार को भारी बारिश का अलर्ट


